मिर्जापुर, जनवरी 22 -- हलिया। क्षेत्र के हथेड़ा गांव में बुधवार की शाम ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/एसडीएम लालगंज महेंद्र सिंह व तहसीलदार लालगंज ने आराजी संख्या 13 की पुलिस बल के साथ राजस्व व चकबंदी विभाग की संयुक्त टीम से पैमाइश कराया। हलिया गांव निवासी फूलचंद्र अग्रहरी ने ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/एसडीएम को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया था कि उसकी बैनामा की भूमि पर बृज लाल मौर्या मकान बनवा रहे हैं। जिस पर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/एसडीएम लालगंज तहसीलदार के साथ मौके पर पहुंचकर राजस्व व चकबंदी विभाग की संयुक्त टीम से आराजी संख्या 13 का पैमाइश कराया। इस दौरान थानाध्यक्ष राजीव कुमार श्रीवास्तव आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.