संयुक्त टीम ने जब्त किया 32 टन अवैध कोयला
सोनभद्र, जुलाई 20 -- सिंगरौली,हिंदुस्तान संवाद। अवैध खनन और खनिजों के अवैध भंडारण के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत खनिज विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। एनसीएल निगाही परियोजना क्षेत्र के पास लगभग 32 टन अवैध कोयला जब्त किया है। रविवार को सहायक खनि अधिकारी रामसुशील चौरसिया के नेतृत्व में वन विभाग, एनसीएल सुरक्षा विभाग और खनिज अमले की संयुक्त टीम ने निगाही खदान क्षेत्र में जांच अभियान चलाया। जांच के दौरान रेलवे लाइन से करीब 200 मीटर दूर अवैध रूप से भंडारित कोयला मिला। टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए करीब 32 टन कोयला जब्त कर लिया। खनिज विभाग के अधिकारियों ने बताया कि मामले में खनिज नियमों के तहत आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है तथा अवैध भंडारण करने वालों की पहचान के प्रयास भी जारी हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.