बिजनौर, अगस्त 19 -- सीडीएससीओ और स्टेट की संयुक्त टीम ने लक्सर में खून के अवैध कारोबार के आरोप में पकड़े दुष्यंत के बिजनौर स्थित ब्लड सेंटर की पड़ताल की। टीम के मुताबिक उत्तराखंड से यहां इस सेंटर पर लाकर ब्लड आपूर्ति किए जाने का कोई लिंक नहीं मिला। सेंटर पर अन्य अनियमितताएं पाए जाने पर अग्रिम आदेशों तक के लिए खून लेने व देने पर रोक लगा दी गई है। गौरतलब है, कि उत्तराखंड के लक्सर में रक्तदान शिविरों में एकत्र खून को महंगे दामों पर बेचने के आरोप में गिरफ्तार स्थानीय सपा नेता मदन लाल सैनी के पुत्र दुष्यंत द्वारा बिजनौर में भी एक चैरिटेबल ब्लड सेंटर संचालित करने की बात सामने आई थी और पुलिस ने 10-15 हजार रुपये प्रति यूनिट में बिजनौर में खून बेचे जाने का आरोप लगाया है। यह भी पढ़ें- निरीक्षण में अनियमितता मिलने पर एक और ब्लड बैंक पर रोक ऐसे में जहा...