हरिद्वार, फरवरी 23 -- नगर निगम और पुलिस-प्रशासन की संयुक्त ने सोमवार को अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। हरिद्वार में देवपुरा से लेकर रेलवे स्टेशन तक नाले के ऊपर करीब सौ अतिक्रमण ध्वस्त कर दिए गए। शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारु रखने के साथ नालों की सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के उद्देश्य से प्रशासन ने यह कदम उठाया। सिटी मजिस्ट्रेट कुश्म चौहान के नेतृत्व में संयुक्त टीम ने अतिक्रमणकारियों का सामान भी जब्त किया। प्रशासन का कहना है कि नालों पर अवैध निर्माण से जल निकासी बाधित हो रही थी और राहगीरों को भी असुविधा का सामना करना पड़ रहा था। इस दौरान पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल रहा, हालांकि पुलिस बल की मौजूदगी में यह अभियान शांतिपूर्ण तरीके से चला। प्रशासन ने चेताया कि भविष्य में दोबारा अतिक्रमण करने पर सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी...