पीलीभीत, नवम्बर 17 -- पीलीभीत। पीलीभीत सितारगंज मार्ग पर बिना रॉयल्टी एवं ओवरलोड माल वाहनों के संचालन की मिल रही शिकायतों पर अफसरों ने संज्ञान लिया है। एसडीएम अमरिया मयंक गोस्वामी, पुलिस उपाधीक्षक जहानाबाद नताशा गोयल एवं एआरटीओ वीरेंद्र सिंह ने संयुक्त टीम बना कर छापामारी की। इसमें नौ वाहनों पर एक्शन करते हुए 2.93 लाख जुर्माना वसूला गया। शनिवार की रात्रि में एक विशेष संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया गया। इसमें पीलीभीत सितारगंज मार्ग से गुजर रहे माल वाहनों की सघन चेकिंग की गई। चेकिंग के दौरान पांच माल वाहन निर्धारित क्षमता से अधिक माल का परिवहन करते हुए पाए गए। इन वाहनों में निर्धारित क्षमता से 35 टन, 29 टन, 8 टन एवं दो वाहनों में पांच-पांच टन अधिक ओवरलोड माल का परिवहन पाया गया। जिस पर मोटर यान अधिनियम की सुसंगत धाराओं में पांच माल वाहनों के वि...