रांची, मई 10 -- तमाड़, प्रतिनिधि। तमाड़ और खूंटी वन क्षेत्र की संयुक्त कार्रवाई में गुप्त सूचना के आधार पर अड़की वन क्षेत्र के जारेगा गोड़ाहापा जंगल से काटकर रखे गए 50 पीस सखुआ बोटा बरामद किए गए। बरामद लकड़ी की बाजार कीमत करीब डेढ़ लाख रुपये बताई जा रही है। प्रभारी वनपाल दिलीप मुंडा ने बताया कि सूचना मिली थी कि लकड़ी तस्करों द्वारा जंगल में अवैध रूप से लकड़ी काटकर रखी गई है, जिसे बेचने के लिए रांची ले जाने की तैयारी थी। इसके बाद तमाड़ और खूंटी वन विभाग की 17 सदस्यीय संयुक्त टीम गठित कर छापेमारी अभियान चलाया गया। छापेमारी के दौरान गोड़ाहापा जंगल से सखुआ बोटा बरामद कर तमाड़ वन कार्यालय लाया गया। मामले में अज्ञात तस्करों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश की जा रही है। अभियान में शत्रुघ्न कुम्हार, प्रफुल्ल टोपनो, संजय सिंह मुंडा, मनोज सिंह और ...