देवघर, जनवरी 30 -- चितरा। चितरा कोलियरी के ईसीएल सिक्योरिटी, सीआईएसएफ व स्थानीय पुलिस द्वारा गुरुवार सुबह संयुक्त छापेमारी अभियान चलाया गया। इस दौरान कोलियरी क्षेत्र के दमगढ़ा मुख्य सड़क पर अवैध रूप से बाइक पर लोड कर कोयला ले जा रहे बाइक वालों का पीछा किया गया। इस दौरान चालकों ने कोयला लोड बाइक छोड़कर फरार हो गया। मौके पर टीम ने करीब 1.5 टन कोयला व पांच बाइकें जब्त की। जब्त कोयले को वजन कराकर कोल में जमा किया गया। जबकि पकड़े गए बाइकें चितरा थाना के हवाले किया गया। इस कार्रवाई से कोयला चोरों में हड़कंप मचा हुआ है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...