देहरादून, मार्च 7 -- कैंट विधायक सविता कपूर ने संयुक्त चिकित्सालय प्रेमनगर के उच्चीकरण और पुनर्निर्माण की घोषणाा पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार जताया है। विधायक सविता कपूर ने कहा कि प्रेमनगर अस्पताल के उच्चीकरण की मांग लंबे समय से की जा रही थी। उन्होंने बताया कि वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव के दौरान भी उन्होंने इसे अपनी प्राथमिकताओं में शामिल किया था और मुख्यमंत्री से इस संबंध में अनुरोध किया था।विधायक ने बताया कि मुख्यमंत्री ने अस्पताल को 50 बेड का करने की घोषणा की है। लगभग 10 करोड़ रुपये की लागत से अस्पताल का उच्चीकरण और पुनर्निर्माण किया जाएगा।उन्होंने कहा कि अस्पताल के उच्चीकरण के बाद क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकेंगी। साथ ही इससे दून अस्पताल और कोरोनेशन अस्पताल पर मरीजों का दबाव भी कम होगा।

हिंदी हिन्दु...