मुजफ्फर नगर, मई 5 -- मुजफ्फरनगर संयुक्त कृषि निदेशक यतेन्द्र कुमार ने यूरिया उर्वरक के टॉप क्रेता कृषकों का बिक्री केन्द्रों के माध्यम से सत्यापन किया गया। जिसमें मै. मिगलानी सीड स्टोर पुरकाजी से कृषक विपिन ग्राम-कुतबपुर के द्वारा क्रय किये गये 40 उर्वरक बैग का सत्यापन करने के साथ-साथ उपरोक्त विक्रय केन्द्र पर एवं गोदाम पर उपलब्ध उर्वरक व अन्य कृषि उत्पादों की भी जांच की गयी। यह भी पढ़ें- 4467 किसानों को मिली 4.67 करोड़ की क्षतिपूर्ति यूरिया उर्वरक की जांच जांच के दौरान इनके गोदाम में एच.यू.आर.एल. के 600 यूरिया बैग एवं आई०पी०एल० के 369 यूरिया बैग का स्टॉक पाया गया। इसके साथ ही मै. हरबंस लाल संजीव कुमार के प्रतिष्ठान एवं गोदाम का भी निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के समय इनके गोदाम पर टी०एस०पी० के 391 यूरिया के बैग पाये गये। उक्त दोनों विक्रेत...