प्रयागराज, जुलाई 9 -- साइबर ठगों ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय के संयुक्त कुलसचिव मेजर डॉ. हर्ष कुमार का मोबाइल और व्हाट्सएप हैक कर उनके परिचितों से रुपये मांगने का मामला सामने आया है। उनकी शिकायत पर कर्नलगंज पुलिस मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। संयुक्त कुलसचिव की तहरीर के मुताबिक, मंगलवार दोपहर करीब ढ़ाई बजे एक अज्ञात नंबर से उनके पास कॉल आई। कॉल करने वाले ने पार्सल घर पर पहुंचाने का झांसा देकर एक नंबर डायल करने को कहा। नंबर डायल करते ही उनका व्हाट्सएप हैक हो गया। इसके बाद परिचितों की कॉल आने लगी। सभी ने बताया कि उनके व्हाट्सएप नंबर से रुपये मांगने वाले संदेश भेजे जा रहे हैं। यह भी पढ़ें- Prayagraj News: इविवि के ज्वाइंट रजिस्ट्रार का साइबर ठगों ने मोबाइल किया हैक

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...