पटना, अप्रैल 28 -- संयुक्त किसान मोर्चा बिहार के बैनर तले मंगलवार को आईएमए सभागार में किसान कार्यकर्ता कन्वेंशन का आयोजन किया गया। इसे चार केंद्रीय किसान नेताओं के अलावा 16 राज्य स्तरीय किसान नेताओं ने संबोधित किया। कॉरपोरेट शक्तियों का कृषि क्षेत्र पर बढ़ता हमला और हमारे कार्यभार विषय पर किसान नेताओं ने कन्वेंशन में 19 सूत्री मांगों के लिए जमीनी स्तर पर वास्तविक आंदोलन खड़ा करने का निर्णय लिया। कन्वेंशन में कहा गया कि आज मांग है कि हम 'कृषि बचाओ, देश बचाओ' के संबंध में जोरदार स्वर में आवाज बुलंद करें। कन्वेंशन ने देश भर के मजदूर आंदोलन का समर्थन किया। आंदोलन के दौरान गिरफ्तार किए गए तमाम मजदूर नेताओं की अविलम्ब रिहाई की मांग की गई। संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) की बिहार इकाई के बैनर तले आयोजित कन्वेंशन की अध्यक्षता सात सदस्यीय अध्यक्ष मंडल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.