जौनपुर, जुलाई 22 -- मछलीशहर, हिन्दुस्तान संवाद। तहसील परिसर में संयुक्त किसान परिषद के नेताओं ने धरना देने के बाद एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन में एस स्वामीनाथन कमेटी की रिपोर्ट को कानूनी रूप देने, बिजली के प्रीपेड और स्मार्ट मीटर लगाने पर बंदिश लगाने, अमेरिका से हुआ एफटीए समझौता रद्द करने, किसान आंदोलन में शहीद हुए किसानों के परिवार को मुआवजा देने और अवैधानिक तरीके से किसानों पर थोपे गए मुकदमों को वापस लेने समेत 8 मांग की गई है। एसडीएम अजय उपाध्याय ने धरना स्थल पर ज्ञापन प्राप्त कर शासन को भेजने का आश्वासन दिया है। कार्यक्रम में रामबुझारत,भूलन बौद्ध, बिंदु,अप्सरा राजनाथ आदि लोग उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- मुंगेर: किसानों ने निकाला प्रतिवाद मार्च यह भी पढ़ें- Jaunpur News: भूमि पर कब्जे को लेकर भाजपाइयों ने दिया ज्...