महाराजगंज, सितम्बर 17 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। नीति आयोग भारत सरकार द्वारा चयनित आकांक्षी विकास खण्ड मिठौरा में संयुक्त आयुक्त लखनऊ राकेश रंजन ने पहुंचकर ग्राम पंचायत परसा सिहुली तथा सोहगौरा का निरीक्षण किया।साथ ही केंद्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा लागू की गई योजनाओं से सम्बन्धित विकास कार्यों को मौके पर जाकर देखा और उसकी जमीनी हकीकत से रूबरू भी हुए। उन्होंने उन महत्वपूर्ण विकास कार्यों से जुड़े अभिलेखों का भी बारीकी से अवलोकन किया। उन्होंने ग्राम पंचायत मधुबनी में पहुंचकर एनआरएलएम से संबंधित समूह की महिलाओं से वार्ता किया और उनके द्वारा चलाए जा रहे लघु उद्योगों को भी देखा तथा साथ ही संबंधित विभागीय जिम्मेदारों पर सख्ती बरतते हुए कहा कि अधिक से अधिक महिलाओं को समूह से जोड़कर स्वयं सहायता समूह का गठन करें । ताकि महिलाओं को रोजगार प्राप्त...