संयुक्त अस्पताल में मरीजों और तीमारदारों को जल्द मिलेगी घर के खाने की सुविधा
गाज़ियाबाद, मई 18 -- गाजियाबाद, प्रदीप वर्मा। संयुक्त अस्पताल में इलाज को आने वाले मरीजों और उनके तीमारदारों को जल्द ही घर जैसे खाने की सुविधा जल्द मिलेगी। प्रशासन ने प्रेरणा सहायता समूह को अस्पताल परिसर में कैंटीन संचालित करने की अनुमति दे दी है। प्रबंधन ने समूह को कैंटीन की जमीन भी आवंटित कर दी है। संजयनगर स्थित संयुक्त जिला अस्पताल में फिलहाल भर्ती मरीजों को ही मैस से भोजन दिया जा रहा है। लेकिन मरीजों के तिमारदारों को बाहर से महंगा और अस्वच्छ खाना खरीदना पड़ता है। कई बार मरीज के साथ गलत खानपान से तीमारदार की सेहत पर भी असर पड़ता है। इसी समस्या को देखते हुए अस्पताल परिसर में कैंटीन खुलवाने की मांग जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में रखी गई थी। इस मामले में प्रशासन ने अस्पताल परिसर में प्रेरणा सहायता समूह को कैंटीन चलाने की अनुमति दी है। सम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.