गाज़ियाबाद, जून 24 -- गाजियाबाद, प्रदीप वर्मा। संयुक्त जिला अस्पताल में बुधवार को करीब ढाई घंटे तक बिजली गुल रहने से मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। इस दौरान सीटी स्कैन और एक्स-रे जांच पूरी तरह प्रभावित रहीं। इससे जांच के लिए पहुंचे मरीजों को घंटों इंतजार करना पड़ा। दोपहर करीब एक बजे बिजली आपूर्ति बहाल हो सकीं। संजयनगर स्थित अस्पताल में सुबह करीब साढ़े दस बजे बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। बिजली कटने के बाद अस्पताल प्रशासन ने जनरेटर के माध्यम से ओपीडी, वार्ड और ऑपरेशन थिएटर में बिजली आपूर्ति जारी रखी। लेकिन सीटी स्कैन और एक्स-रे मशीनें संचालित नहीं हो सकीं। यह भी पढ़ें- संयुक्त अस्पताल में बिजली गुल होने से ढाई घंटे तक जांच का कार्य प्रभावित रहा बताया गया कि जनरेटर इन मशीनों का लोड वहन करने में सक्षम नहीं था, जिसके कारण जांच कार्य ...