गाज़ियाबाद, जून 25 -- गाजियाबाद, प्रदीप वर्मा। संयुक्त अस्पताल में मरीजों के साथ आने वाले तीमारदारों को जल्द ही घर जैसे खाने की सुविधा जल्द मिलेगी। अस्पताल प्रशासन ने सहायता समूह को कैंटीन संचालित करने के लिए जमीन उपलब्ध करा दी है। सहायता समूह ने जमीन पर कैंटीन का अस्थाई निर्माण शुरू कर दिया है। संजयनगर स्थित संयुक्त जिला अस्पताल में फिलहाल भर्ती मरीजों को ही मैस से भोजन दिया जा रहा है। लेकिन मरीजों के तिमारदारों को बाहर से महंगा और अस्वच्छ खाना खरीदना पड़ता है। कई बार मरीज के साथ गलत खानपान से तिमारदार की सेहत पर भी असर पड़ता है। इसी समस्या को देखते हुए अस्पताल परिसर में कैंटीन खुलवाने की मांग जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में रखी गई थी। यह भी पढ़ें- संयुक्त अस्पताल में की कैंटीन में घर जैसा खाना मिलेगा इस मामले में प्रशासन ने अस्पताल परि...