हल्द्वानी, मार्च 24 -- हल्द्वानी, संवाददाता। जिलाधिकारी के निर्देश पर जिला पंचायत, पशुपालन विभाग और नगर निगम की संयुक्त टीमों द्वारा ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में लावारिस पशुओं को पकड़ने का अभियान तेज कर दिया गया है। इसका उद्देश्य सड़कों पर बढ़ती दुर्घटनाओं पर रोक लगाना और यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाना है। मंगलवार को गौलापार क्षेत्र में टीम ने तीन गोवंश को पकड़ा और उन्हें नजदीकी गोशाला में शिफ्ट कराया। अधिकारियों ने बताया कि यह अभियान लगातार जारी रहेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...