भागलपुर, जुलाई 3 -- भागलपुर, कार्यालय संवाददाता। रेलवे स्टेशनों और चलती ट्रेनों में संभ्रांत यात्रियों को निशाना बनाने वाले शातिर चोर गिरोहों के खिलाफ जीआरपी की टीम ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। पिछले कुछ महीनों में ट्रेनों में चोरी की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए चलाए गए विशेष अभियान के तहत जीआरपी ने बड़ी सफलता हासिल की है। महज 90 दिनों के भीतर पुलिस ने अलग-अलग गिरोहों के 66 शातिर चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। इस कार्रवाई के दौरान चोरों के पास से डेढ़ करोड़ रुपये से अधिक मूल्य के सोने-चांदी के जेवरात और अन्य कीमती सामान बरामद किए गए हैं। हालांकि पुलिस की इस मुस्तैदी के बावजूद करीब 40 से 50 नामजद चोर अब भी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए जीआरपी ने कोर्ट से वारंट हासिल कर लिया है. यह भी पढ़ें- भागलपुर : बांका-राजेंद्रनगर ...