दरभंगा, अप्रैल 15 -- राजीव रंजन झा,दरभंगा। मिल्लत कॉलेज के आईक्यूएसी, एनएसएस तथा राजनीति विज्ञान विभाग के संयुक्त तत्वावधान में डॉ. भीमराव आम्बेडकर जयंती पर संभाषण एवं निबंध प्रतियोगिता का आयोजन प्राचार्य डॉ. सिद्धार्थ शंकर सिंह के संरक्षण में किया गया। उर्दू विभाग के वरीय सहायक प्राध्यापक डॉ. शाहनवाज आलम ने अध्यक्षता करते हुए कहा कि डॉ. आम्बेडकर का जीवन गरीबी और कठिनाइयों के साथ व्यतीत हुआ। उनके संघर्ष और शिक्षा का ही परिणाम है कि भारतीय संविधान समतामूलक समाज निर्माण के लिए श्रेयस्कर है। हिंदी विभाग के डॉ. मुन्ना साह ने कहा कि समानता, स्वतंत्रता और बंधुत्व की भावना भारतीय समाज के लिए सर्वोपरि है। यह भी पढ़ें- महेन्द्र महिला कॉलेज में मनायी गयी जयंती कॉलेज के बर्सर व राजनीति विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ. जमशेद आलम ने कहा कि शिक्षा और संघर्...