मुरादाबाद, जून 2 -- क्षेत्र में लगातार बढ़ रहे सड़क हादसों पर अंकुश लगाने को पुलिस ने कमर कसी है। पुलिस अफसरों ने कहा कि संभावित हादसा स्थलों पर स्पीड ब्रेकर बनाए जाएंगे और संकेत बोर्ड लगेंगे। इसके साथ ही खनन माफिया की घेराबंदी को सभी मुख्य मार्गों पर नाकाबंदी करते हुए पुलिस बूथ स्थापित किए जाएंगे। क्षेत्र में लगातार सड़क हादसों में इजाफा हुआ है। अभी काशीपुर- मुरादाबाद हाईवे पर डंपर के टेंपो को रौंदने में 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई इसके साथ ही हाले फिलहाल में डंपर और अन्य वाहनों से कई हादसे हुए जिसमें कई लोगों की मौत हो गई। प्रभारी निरीक्षक मनोज परमार ने बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को भेजी गई रिपोर्ट के बाद पूरे जनपद में दुर्घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए व्यापक योजना तैयार कर ली गई। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि काशीपुर- मुरादाबाद हाई...