संभावित सूखे से निपटने की तैयारी तेज, रामगढ़ में बनेगा कृषि मॉनिटरिंग सेल
रामगढ़, जून 23 -- रामगढ़, हमारे प्रतिनिधि। संभावित वर्षा की कमी एवं सूखा जैसी परिस्थितियों से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए केंद्र सरकार ने खरीफ मौसम की तैयारियों को लेकर सभी राज्यों और जिलों को सतर्क रहने का निर्देश दिया है। इसी क्रम में मंगलवार को केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री की अध्यक्षता में आयोजित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में जिला कृषि आकस्मिक योजना एवं खरीफ सीजन की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में रामगढ़ से उपायुक्त ऋतुराज एवं आत्मा के उप परियोजना निदेशक संजय कुमार मंडल शामिल हुए। बैठक में केंद्रीय मंत्री ने निर्देश दिया कि जिले में बीज एवं उर्वरकों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की जाए, कम अवधि वाली फसलों को बढ़ावा दिया जाए तथा उर्वरकों एवं पशुचारे की कालाबाजारी पर सख्ती से रोक लगाई जाए। यह भी पढ़ें- असामान्य वर्षा क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.