देवरिया, मई 19 -- देवरिया, निज संवाददाता। संभावित लू और गर्मी को लेकर महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज अलर्ट मोड पर है। इसको देखते हुए तैयारी कर ली गई। इमरजेंसी में ओआरएस सहित जरूरी दवाएं उपलब्ध कराई गई हैं, वहीं बारह बेड का वार्ड आरक्षित किया गया है, जहां मरीज के इलाज की व्यवस्था की गई है। पर्याप्त मात्रा में फ्लूड सहित अन्य जरूरी दवाएं और सामग्री की व्यवस्था की गई है। यहां डॉक्टर और स्टाफ तैनात रहेंगे। इसके लिए नोडल नामित कर दिए गए हैं। मेडिकल वार्ड में भी व्यवस्था की गई है।

गर्मी की चेतावनी पारा चढ़ने लगा है। गर्मी के मौसम में लू की भी अधिक संभावना रहती है। इसको लेकर मौसम विभाग ने चेतावनी भी दी है। गर्मी व संभावित की चपेट में आने से लोग बीमार हो जाते हैं। संभावित लू को देखते हुए मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डॉ. रजनी पटेल के निर्देशन में सीएम...