देवरिया, अप्रैल 17 -- देवरिया, निज संवाददाता। गर्मी बढ़ने और संभावित लू को लेकर महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज सर्तक है। इसके मद्देनजर तैयारी कर ली गई। इमरजेंसी में ओआरएस सहित जरूरी दवाएं उपलब्ध कराई गई हैं, वहीं बारह बेड का वार्ड आरक्षित किया गया है, जहां मरीज के इलाज की व्यवस्था की गई है। पर्याप्त मात्रा में फ्लूड सहित अन्य जरूरी दवाएं और सामग्री की व्यवस्था की गई है। यहां डॉक्टर और स्टाफ तैनात रहेंगे। इसके लिए नोडल नामित कर दिए गए हैं।मौसम बदलने के साथ तापमान चढ़ने लगा है। गर्मी के सीजन में लू की भी अधिक संभावना रहती है। इसकी चपेट में आने से लोग बीमार हो जाते हैं। यह भी पढ़ें- गर्मी से बचाव के लिए कंट्रोल रूम स्थापित संभावित लू को देखते हुए मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डॉ. रजनी पटेल के निर्देशन में सीएमएस डॉ. एचके मिश्रा के निर्देश पर तैयार...