भभुआ, सितम्बर 4 -- डायरिया, सांप के डसने, पानी को स्वच्छ बनाने व अन्य दवाओं को किया गया भंडारण कैमूर के रामगढ़, नुआंव, दुर्गावती, रामपुर,अधौरा का इलाका होता है प्रभावित भभुआ,हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। कैमूर जिले के विभिन्न प्रखंडों में संभावित बाढ़ को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने मेडिकल टीम का गठन किया है। यह भी पढ़ें- Bhabua News: बाढ़ से निपटने के लिए प्रशासन ने किया मुकम्मल प्रबंधस्वास्थ्य विभाग की तैयारी सिविल सर्जन डॉ. विंदेश्वरी रजक ने कैमूर जिले में बाढ़ की संभावना को देखते हुए जिले के सभी प्रखंडों के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारियों को अपने क्षेत्र में मेडिकल टीम का गठन कर चौकस रहने का निर्देश जारी किया है। जिले में जलस्तर बढ़ने के बाद संभावित बाढ़ को देखते हुए रामगढ़, नुआंव व दुर्गावती अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को आवश्यक जीवन रक्षक दवाओ...