बिहारशरीफ, जुलाई 7 -- बिहारशरीफ, निज संवाददाता। मानसून सक्रिय हो चुका है। ऐसे में नदियों में पानी आने या अधिक बारिश होने से नीचले इलाकों के स्कूलों में पानी भर जाता है। जबकि, कई स्कूलों में राहत शिविर चलाना पड़ता है। संभावित बाढ़ को देखते हुए स्कूल पूर्व तैयारी कर लें। शैक्षणिक सामान, दस्तावेज समेत अन्य सामानों को सुरक्षित रखने की व्यवस्था कर लें। अगर कोई स्कूल राहत शिविर के लिए चयनित हो, तो वहां भी इससे संबंधित व्यवस्था होनी चाहिए। शिक्षा विभाग के राज्य परियोजना निदेशक प्रशांत कुमार ने सभी जिला शिक्षा पदाधिकारी व डीपीओ को पत्र भेजकर इस संबंध में पूर्व तैयारी करने को कहा है। यह भी पढ़ें- Biharsharif News: स्कूलों व रसोईघरों के साथ ही भंडारगृह को रखें स्वच्छ इसके लिए नौ जुलाई को ऑनलाइन माध्यम से उन्मुखीकरण बैठक भी होगी। (बिहारशरीफ से कुमार क...