संभावित बाढ़ एवं कटाव से निपटने को लेकर डीएम ने की समीक्षा
भागलपुर, जून 23 -- किशनगंज से राकेश कुमार की रिपोर्ट जिला पदाधिकारी नवीन कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को संभावित बाढ़ एवं आपदा प्रबंधन से संबंधित तैयारियों की समीक्षात्मक बैठक समाहरणालय स्थित कार्यालय वेश्म में आयोजित की गई। बैठक में जिले में संभावित बाढ़, कटाव तथा राहत एवं बचाव कार्यों की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक के दौरान सहायक आपदा प्रबंधन पदाधिकारी आदित्य कुमार ने पावर प्वाइंट प्रस्तुतीकरण के माध्यम से जिले के बाढ़ संभावित क्षेत्रों, कटाव स्थलों एवं राहत-बचाव से संबंधित तैयारियों की विस्तृत जानकारी जिला पदाधिकारी को दी। जिला पदाधिकारी ने आश्रय स्थलों, सामुदायिक रसोई (कम्युनिटी किचन), जीवन रक्षक दवाओं, सर्पदंश उपचार हेतु आवश्यक दवाओं, चिकित्सा सुविधाओं तथा अन्य आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता की विस्तार से समीक्षा की। जिला पद...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.