रामपुर, जुलाई 11 -- रामपुर। बीते तीन दिन से रुक-रुककर हो रही बारिश और पहाड़ों पर बारिश के चलते रामपुर की नदियों के बढ़ते जल स्तर को देखते हुए जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर है। जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी ने आपदा राहत प्रबंधन के लिए संबंधितों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए हैं। शनिवार को अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) आनंद कुमार सिंह ने नायब तहसीलदार सदर एवं आपदा सहायक की टीम के साथ तहसील सदर के ग्राम भैया नगला एवं बेनाजीर उर्फ घाटमपुर का स्थलीय निरीक्षण कर बाढ़ संभावित क्षेत्रों की तैयारियों का जायजा लिया। टीम ने स्थानीय परिस्थितियों का आकलन करते हुए संभावित जोखिमों की समीक्षा की तथा आवश्यक व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। अपर जिलाधिकारी ने भैया नगला में निर्माणाधीन पुलिया के कार्य को सर्वोच्च प्राथमिकता पर पूर्ण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने न...