कुशीनगर, जुलाई 31 -- कुशीनगर, मिथिलेश द्विवेदी। जिले के बाढ़ संभावित क्षेत्रो को देखते हुए खाद्य एवं रसद विभाग ने पहले से ही तैयारियां शुरू कर दी हैं। विभाग ने खड्डा और तमकुहीराज तहसील क्षेत्र के संभावित बाढ़ प्रभावित गांवों को चिह्नित करते हुए, वहां के उचित दर विक्रेताओं को खाद्यान्न सुरक्षित स्थानों पर रखने के निर्देश दिए हैं। विभाग का कहना है कि यदि खाद्यान्न सुरक्षित रहेगा तभी आपदा की स्थिति में प्रभावित लोगों तक समय पर राशन पहुंचाया जा सकेगा। यह भी पढ़ें- Khagaria News: संभावित बाढ़ को लेकर प्रशासन ने राहत व बचाव की तैयारी की तेजबाढ़ प्रभावित गांवों की निगरानी जिला पूर्ति विभाग की ओर से संभावित बाढ़ प्रभावित गांवों की निगरानी शुरू कर दी गई है। संबंधित कोटेदारों से कहा गया है कि वे सरकारी गेहूं, चावल सहित अन्य खाद्यान्न को ऐसे ऊंचे और ...