संभावित बाढ़ को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट
लखीसराय, अगस्त 26 -- लखीसराय, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले में संभावित बाढ़ के खतरे को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने पूर्व तैयारी और सतर्कता बढ़ा दी है। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में मरीजों तक स्वास्थ्य सुविधाएं और जरूरी दवाएं समय पर पहुंचाने के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लखीसराय ने पहल की है। पीएचसी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने डॉक्टर संजय कुमार ने अंचलाधिकारी को पत्र लिखकर आपात स्थिति से निपटने के लिए मोटर बोट उपलब्ध कराने की मांग की है। जारी पत्र के अनुसार, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लखीसराय के अंतर्गत आने वाले कई गांव जैसे रेहुआ, बालगुदर, साबिकपुर एवं अमहरा इत्यादि बाढ़ की स्थिति में गंभीर रूप से प्रभावित हो सकते हैं जिससे स्थानीय जनजीवन अस्त व्यस्त होने की पूरी संभावना बनी रहती है। यह भी पढ़ें- Ara News: बाढ़ का पानी घटा, राहत-बचाव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.