मिर्जापुर, अप्रैल 28 -- मिर्जापुर। डीएम पवन कुमार गंगवार की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागार में जनपद के बाढ़ क्षेत्र के अनुश्रवण के लिए फ्लड स्टीयरिंग ग्रुप की बैठक आयोजित की गई। इस दौरान संभावित बाढ़ से बचाव के लिए आवश्यक तैयारियां समय से पूरा कर लेने का निर्देश दिया गया। जिलाधिकारी ने बाढ़ से सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जनपद के बाढ़ की स्थिति की समीक्षा करके आवश्यक प्रबन्ध एवं कार्यवाही, बाढ़ निरोधक कार्यों बाढ़ के समय आवश्यक सामग्री कार्यस्थल पर पहुंचाने के लिए साधन उपलब्ध कराना, क्षतिग्रस्त स्थल पर मरम्मत के लिए मजदूर लगाकर दुरुस्त करा लिया जाए। उन्होंने अन्य आवश्यक व्यवस्था, सुरक्षार्थ आवश्यकता पड़ने पर पीएसी, पुलिस या होमगार्डस, पेट्रोलिंग का प्रबंध अभी शुरू कर देने का निर्देश दिया। यह भी पढ़ें- सप्ताहभर में तैयार करे...