पीलीभीत, मई 31 -- पीलीभीत। गर्मी का मौसम शुरु होते कई बीमारियां बढ जाती है। ऐसे में डेंगू का भी प्रकोप भी फैलता है। संभावित डेंगू को लेकर स्वास्थ्य विभाग अभी से अलर्ट हो गया है।

स्वास्थ्य विभाग की तैयारी पूर्व में केस पाए जाने पर बिलसंडा और बीसलपुर क्षेत्र के करीब 40 गांवों को रडार पर लिया गया है। इन गांवों में नियमित जांच और एंटी लार्वा दवा का छिडकाव कराने के निर्देश दिए गए हैं। गर्मी में मच्छरों का प्रकोप बढने के साथ ही डेंगू की बीमारी भी जाती है। पूर्व में जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में डेंगू के केस सामने आए थे।

संवेदनशील गांवों पर ध्यान बीमारी को लेकर बिलसंडा और बीसलपुर क्षेत्र के करीब 40 गांवों में काफी प्रकोप देखा गया था। यहां पर मलेरिया के भी मरीज सामने आए थे। इस सीजन में भी इन्हीं दो क्षेत्रों में दो डेंगू के मरीज आ चुके हैं। मरी...