देवरिया, मार्च 20 -- देवरिया, निज संवाददाता। आगामी त्रिस्तरीय पंचायत को देखते हुए राज्य निर्वाचन आयोग ने जनपद के सोलह विकास खंडों में संभावित 10 लाख 39 हजार 81 वोटरों के सत्यापन की सूची भेजी थी। उधर जिले में सत्यापन की रफ्तार सुस्त चल रही थी और 70 वें स्थान पर जिले की रैंकिंग चल रही थी। खराब प्रगति को लेकर जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने जिम्मेदारों की पेंच कसी थीं। इसके बाद बीएलओ ने तेजी दिखाते हुए शत प्रतिशत सत्यापन कार्य पूर्ण कर दिया है। इसके साथ ही जिला टॉप टेन की श्रेणी में शामिल हो गया है। राज्य निर्वाचन आयोग ने आगामी त्रिस्तरीय आगामी पंचायत चुनाव के मद्देनजर जनपद के सोलह विकास खंडों के कुल 10 लाख 39 हजार 81 संभावित डुप्लीकेट मतदाताओं के सत्यापन की सूची भेजी थी। वहीं जनपद में सत्यापन की रफ्तार बेहद सुस्त चल रही थी जिस जिले की रैंकिंग भ...