संभावित चिकनपॉक्स से नारायणपुर में लगभग एक दर्जन लोग प्रभावित, मेडिकल टीम ने लिया सैंपल
जामताड़ा, सितम्बर 25 -- जामताड़ा, प्रतिनिधि। सीएचसी नारायणपुर और स्वास्थ्य उपकेंद्र जगन्नाथपुर के अंतर्गत आने वाले डुमरिया और दलदला गांव में चिकनपॉक्स के प्रकोप का मामला सामने आया है। इसकी सुचना मिलने के बाद गुरूवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम जिला महामारी विशेषज्ञ डॉ अजीत कुमार दूबे की अगुवाई में उक्त गांव में पहुंची। जहां प्रभावित लोगों के परिजनों और संपर्क में आने वालों की जांच की गई। साथ हीं उनका सैंपल भी कलेक्ट किया गया है। जानकारी के अनुसार नारायणपुर सीएचसी क्षेत्र अंतर्गत लगभग एक दर्जन से ज्यादा लोग बुखार और चकत्ते (संभावित चिकनपॉक्स) से प्रभावित पाए गए। इस मामले की पुष्टि के लिए 8 संदिग्धों का ब्लड सैंपल लिया गया हैं। जिन्हें जांच के लिए रिम्स, रांची की माइक्रोबायोलॉजी लैब भेजा जाएगा। महामारी विशेषज्ञ डॉ अजीत कुमार दूबे ने बताया कि फ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.