मुरादाबाद, दिसम्बर 23 -- मुरादाबाद। पूस के महीने में सर्दी का सितम अब बढ़ने वाला है। घना कोहरा छाए रहने के चलते दिन का तापमान सामान्य से काफी कम बने रहने के सिलसिले के बीच अब रात का न्यूनतम तापमान भी सामान्य से नीचे जाने के आसार बन रहे हैं। मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान के मुताबिक, अगले दो से तीन दिनों में रात का न्यूनतम तापमान घटकर आठ डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाने की संभावना है। ऊंचे पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी के चलते वहां से आने वाली बर्फीली हवा अब रात के समय ठंड को और ज्यादा बढ़ाएगी। पिछले कुछ दिनों से मुरादाबाद में दिन का अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस से थोड़ा कम बना हुआ है। जोकि, सामान्य की तुलना में तीन डिग्री सेल्सियस कम है। वहीं, रात का न्यूनतम तापमान नौ से दस डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार, दिन के...