नवादा, दिसम्बर 10 -- नवादा, हिन्दुस्तान संवाददाता। अगले एक सप्ताह में उर्वर की उपलब्धता संभावित है। इसके बाद जिले के तीनों बिस्कोमान को खाद मिल जाएगा। आगामी 15 दिसम्बर तक रैक लगने की संभावना जताई गयी है। उल्लेखनीय है कि जिले के तीनों बिस्कोमान में विगत 12 अगस्त से उर्वरक नदारद है। हालांकि इस बीच, रबी सीजन की शुरुआत पर डीएपी की अनिवार्यता को देखते हुए उसके विकल्प के तौर पर एनपीके उपलब्ध कराया गया। चूंकि यह महंगी उर्वरक है, इसलिए किसानों को डीएपी का अब भी इंतजार है, जबकि यूरिया की जरूरत के कारण किसान लगातार बिस्कोमान पहुंच रहे हैं और बैरंग लौट रहे हैं। पिछले दिनों डीएपी के विकल्प के रूप में एनपीके उर्वरक तीनों बिस्कोमान को उपलब्ध कराया गया, जो किसानों के लिए बहुत हितकारी साबित नहीं हो सका है। नवादा बिस्कोमान के सहायक गोदाम प्रबंधक सौरभ कुमा...