नोएडा, मई 5 -- ग्रेटर नोएडा, रूपल राठी। सूरजपुर स्थित पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय में 55वीं संभागीय खेलकूद प्रतियोगिता का मंगलवार को शुभारंभ हुआ। इस तीन दिवसीय प्रतियोगिता में आगरा संभाग के विद्यालयों के कुल 160 छात्र-छात्राएं वॉलीबॉल में दमखम दिखाएंगे। इसमें अंडर 17 में बालक वर्ग की आठ टीम, अंडर 14 बालक वर्ग में चार टीम, अंडर 17 बालिका वर्ग चार टीम, अंडर 14 बालिका वर्ग में एक टीम हिस्सा लेगी। प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रियंका त्यागी प्राचार्या ने किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि खेल विद्यार्थियों में अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम भावना का विकास करते हैं। हार-जीत से ऊपर उठकर खेल भावना सर्वोपरि है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...