गाज़ियाबाद, जून 30 -- गाजियाबाद, दीपक सिरोही। संभव जनसुनवाई में 29 शिकायत आई। मंगलवार को नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक ने लोगों की शिकायत सुनी। निर्माण विभाग की सबसे ज्यादा 10 शिकायत आई। उद्यान विभाग की चार, संपत्ति, टैक्स विभाग की एक-एक, जलकल विभाग की पांच, अतिक्रमण की पांच और स्वास्थ्य विभाग की तीन शिकायत आई।नगर आयुक्त ने संबंधित विभाग के अधिकारी को शिकायतों का निस्तारण करने के निर्देश दिए। वहीं नंदग्राम और विजयनगर क्षेत्र के लोगों ने बताया पेयजल नहीं मिलने से परेशानी उठानी पड़ रही है। लोगों ने अतिक्रमण की शिकायत भी की। यह भी पढ़ें- शिकायत निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं-जग प्रवेश

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...