आगरा, जुलाई 4 -- सभी पात्र लाभार्थियों का समयबद्ध चिन्हीकरण कर 100 प्रतिशत पुष्टाहार वितरण की व्यवस्था बनाने पर अधिकारी जुट गए हैं। सीडीओ ने स्पष्ट कहा कि एफआरएस के माध्यम से वितरण किया जाए। निर्धारित व्यवस्था का पालन न करने वालों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। आंगनबाड़ी केंद्र निर्धारित समय पर नियमित रूप से खोलने के निर्देश दिये हैं। चेतावनी भी दी कि वह किसी भी समय आकस्मिक निरीक्षण कर सकते हैं। जिला पोषण समिति की समीक्षा करते हुए सीडीओ वीरेंद्र सिंह ने निर्देश दिये हैं कि, विद्यालयों की तरह आंगनबाड़ी केंद्रों में भी अनुशासन एवं नियमित संचालन सुनिश्चित होना चाहिए। उन्होंने प्रत्येक आंगनबाड़ी कार्यकर्त्री एवं सहायिका का आयुष्मान कार्ड बनवाने के भी निर्देश दिए।आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का प्रशिक्षण 4 जुलाई से 8 जुलाई तक किया जाएगा। प्रशिक्षण ...