संभल, जुलाई 22 -- संभल हिंसा के मामले में पुलिस और प्रशासन का कड़ा रुख बरकरार है। दो मौतों और उपद्रव के मुख्य आरोपी मोहम्मद वारिस पर अब शासन ने राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (एनएसए) के तहत कार्रवाई की है। लखनऊ स्थित एडवाइजरी बोर्ड के समक्ष जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक का पक्ष लेने के बाद यह कदम उठाया गया है। इससे पहले मुल्ला अफरोज और मोहम्मद गुलाम पर भी रासुका की कार्रवाई की जा चुकी है। 24 नवंबर 2024 को शाही जामा मस्जिद के सर्वे के दौरान हुई हिंसा में पुलिस पड़ताल के दौरान यह चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि नईम और कैफ की मौत के मामले में नामजद आरोपी वारिस को अवैध हथियार मुहैया कराए गए थे। उसके सीधे संबंध दुबई में छिपे गैंगस्टर शारिक साठा से पाए गए हैं। पुलिस अब हिंसा के मास्टरमाइंड शारिक साठा की संपत्तियों को कुर्क करने की वैधानिक तैयारी में जुट...