संभल, जुलाई 28 -- नवंबर 2024 में हुई संभल हिंसा मामले में न्यायिक प्रक्रिया तेजी से आगे बढ़ने की उम्मीद है। जिला न्यायालय में मामले की सुनवाई पूरी हो चुकी है। गवाहों के बयान भी दर्ज हो चुके हैं और अब जल्द ही विवेचक के बयान दर्ज किए जाएंगे। न्यायालय भी इस मामले में गवाही की प्रक्रिया जल्द पूरी कराने के पक्ष में है। इस मामले में मुख्य आरोपी शारिक साठा के गुर्गे मुल्ला अफरोज, वारिस और गुलाम जेल में बंद हैं, और तीनों के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत कार्रवाई की जा चुकी है। आरोप है कि सर्वे के दौरान हुई हिंसा में भीड़ को हथियार उपलब्ध कराने और हिंसा में चार युवकों की मौत के मामले में इनकी भूमिका रही। जिला शासकीय अधिवक्ता राहुल दीक्षित ने बताया कि जनपद न्यायालय में सुनवाई पूरी हो चुकी है। गवाहों के बयान भी दर्ज हो चुके हैं। मुकदमा अपराध ...