संभल, अप्रैल 10 -- संभल, संवाददाता। शहर के चर्चित कब्रिस्तान भूमि विवाद मामले में आज संभल सिविल कोर्ट अहम फैसला सुनाने जा रहा है। यह मामला कोतवाली क्षेत्र में स्थित करीब 8 बीघा कब्रिस्तान जमीन पर अवैध निर्माण से जुड़ा है, जो धार्मिक दृष्टि से भी बेहद संवेदनशील माना जा रहा है। विवादित जमीन श्रीहरिहर मंदिर और शाही जामा मस्जिद के पास स्थित होने के कारण पूरे शहर की नजर आज अदालत के फैसले पर टिकी हुई है। विवाद गाटा संख्या 32/2 की करीब 8 बीघा जमीन को लेकर है, जिसे कब्रिस्तान भूमि बताया जा रहा है। आरोप है कि इस जमीन पर अवैध रूप से कई मकान, दुकानें और मजारें बना ली गई हैं। वादी पक्ष की याचिका पर अदालत पहले ही निर्माण कार्य पर रोक लगा चुकी है। मामले में सलमा रानी पत्नी शहाबुद्दीन समेत कुल 15 लोगों ने वाद दायर किया है। हालांकि इनमें से चार याचिकाकर्...