संभल रोड पर फायर स्टेशन की मांग उठाई
मुरादाबाद, जून 26 -- मुरादाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। सैकड़ों निर्यात इकाइयां संभल रोड पर संचालित होने का हवाला देकर मुरादाबाद हैंडीक्राफ्ट्स एक्सपोर्टर्स एसोसिएशन की ओर से इलाके में फायर ब्रिगेड स्टेशन स्थापित करने की मांग उठाई गई है। एसोसिएशन के अध्यक्ष नवेदउर्रहमान का कहना है कि हाल ही में संभल रोड पर संचालित एक फैक्ट्री आग लग जाने के कारण जलकर राख हो गई अगर फायर स्टेशन पास होता तो नुकसान का दायरा कम हो सकता था। काफी संख्या में औद्योगिक इकाइयां संचालित होने के कारण संभल रोड पर फायर स्टेशन स्थापित किया जाना जरूरी है। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News रिहायशी इलाकों में ज्वलनशील सामान के बड़े गोदाम, आग लगी तो तबाही तय
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.