संभल, जून 19 -- जनपद जल्द ही पश्चिमी उत्तर प्रदेश के नए औद्योगिक हब के रूप में उभरने जा रहा है। औद्योगिक गलियारे और मिनी औद्योगिक आस्थान की सफलता के बाद, अब शासन के निर्देश पर जिला प्रशासन ने 'सरदार वल्लभभाई पटेल इम्प्लॉयमेंट एंड इंडस्ट्रियल जोन' स्थापित करने की कवायद तेज कर दी है। जिला मुख्यालय की 20 किलोमीटर की परिधि में लगभग 50 एकड़ क्षेत्रफल में आकार लेने वाली यह महत्वाकांक्षी परियोजना न केवल जिले में भारी-भरकम निवेश लाएगी, बल्कि स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार और कौशल विकास का एक नया क्षितिज खोलेगी। इस जोन में स्थानीय कारोबारियों के अलावा दिल्ली-एनसीआर के बड़े निवेशकों को भी एक-एक एकड़ के भूखंड आवंटित किए जाएंगे। डिप्टी कमिश्नर (इंडस्ट्रीज) मुकेश कुमार के मुताबिक, इस मेगा प्रोजेक्ट के लिए उपयुक्त भूमि की तलाश युद्धस्तर पर शुरू कर दी गई ...