संभल में 50वां अवैध जींस वॉशिंग प्लांट सील, हड़कंप
संभल, जून 19 -- जिले में अवैध औद्योगिक इकाइयों के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत प्रशासन ने गुरुवार को एक और बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से संचालित जींस वॉशिंग प्लांट को सील कर दिया। खास बात यह है कि यह संभल जनपद में बंद किया गया 50वां अवैध वॉशिंग प्लांट है। चार विभागों की संयुक्त टीम ने भारी पुलिस बल के साथ छापेमारी कर प्लांट को सील किया, जबकि मौके पर मौजूद तैयार माल और अन्य सामग्री को जब्त कर लिया गया। कार्रवाई संभल कोतवाली क्षेत्र के किशनदास सराय गांव में की गई। प्रशासन को सूचना मिली थी कि गांव में बिना आवश्यक अनुमति के जींस वॉशिंग प्लांट संचालित किया जा रहा है। इसके बाद सिटी मजिस्ट्रेट सुधीर कुमार सोनी के नेतृत्व में राजस्व, प्रदूषण नियंत्रण, विद्युत और अन्य संबंधित विभागों की संयुक्त टीम ने मौके पर छापा मारा। छापेमारी के दौरान प्लांट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.