लखनऊ, जनवरी 28 -- प्रदेश में सक्रिय हुए तीव्र पश्चिमी विक्षोभ के चलते बुधवार को प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश हुई। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में जहां ज्यादा, वहीं पूर्वी हिस्सों में भी मध्यम से वर्षा दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार अनुसार, पूरे प्रदेश में संभल का गुन्नौर इलाका सबसे अधिक प्रभावित रहा, जहां सर्वाधिक 46 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिलों में वर्षा का स्तर काफी ऊंचा रहा। संभल के अलावा अमरोहा में 35, बरेली के नवाबगंज में 33 मिलीमीटर बारिश हुई। बुंदेलखंड के ललितपुर (मडावरा) और इटावा के भरथना में 32 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई। बिजनौर के चांदपुर में 28, मुरादाबाद में 25.5 और मेरठ में 23 मिलीमीटर बारिश हुई। आगरा, अलीगढ़, मथुरा और बागपत जैसे जिलों में भी 5 से 15 मिलीमीटर के बीच पानी बरसा है। वहीं, कन्नौज क...