संभल में 24 कोसीय तीर्थ परिक्रमा मार्ग को विकसित करने जा रही योगी सरकार, कैबिनेट का फैसला
नई दिल्ली, मार्च 23 -- UP News: यूपी में सोमवार को सीएम योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में कैबिनेट हुई। इस कैबिनेट बैठक में संभल में वंशगोपाल तीर्थ के 24 कोसी परिक्रमा मार्ग को विकसित करने की मंजूरी दे दी है। इसके अलावा संभल में गंगा एक्सप्रेसवे के किनारे इंटीग्रेटेड लाजिस्टिक एंड मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर (आईएमएलसी) की स्थापना को सोमवार को कैबिनेट ने मंजूरी दे दी। वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने बताया कि पक्का मार्ग उपलब्ध नहीं होने के की वजह से श्रद्धालुओं को कच्चे व कीचड़ युक्त मार्गों से होकर गुजरना पड़ता है। श्रद्धालुओं को कठिनाई होती है। धार्मिक व पौराणिक रूप से महत्वपूर्ण 24 कोसीय परिक्रमा के लिए पक्का मार्ग के निर्माण की मांग स्थानीय जनप्रतिनिधि लगातार कर रहे थे। वंशगोपाल एक प्राचीन तीर्थ स्थल है जहां एक पौराणिक कदंब का वृक्ष है। यह ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.