संभल, जुलाई 2 -- UP News: संभल-मुरादाबाद हाईवे स्थित 101 करोड़ रुपये से ज्यादा मूल्य की सरकारी जमीन के बहुचर्चित घोटाले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तत्कालीन अधिशासी अधिकारी (ईओ) और वर्तमान में शाहजहांपुर नगर निगम में तैनात सहायक नगर आयुक्त राजकुमार गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ के बाद उन्हें कोर्ट में पेश कर जेल भेजा गया। अब पुलिस उनकी कस्टडी रिमांड लेकर अन्य जमीन घोटालों, गबन और भ्रष्टाचार के मामलों में गहन पूछताछ करेगी। पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार विश्नोई ने गुरुवार को प्रेसवार्ता कर बताया कि 3 दिन पहले जिलाधिकारी के साथ मौके पर निरीक्षण के दौरान संभल-मुरादाबाद हाईवे पर स्थित करीब 101 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की सरकारी भूमि को कब्जा मुक्त कराया गया था।फर्जी दस्तावेजों और मिलीभगत से जमीन घोटाला जांच में सामने आया कि हाईवे ...