संभल, मई 5 -- नगर पंचायत के पैठ बाजार स्थित होली चौक पर सोमवार को पैरों से आलू साफ करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि पकौड़ी बनाने के लिए आलू साफ किये जा रहे थे। सोशल मीडिया पर इसका वीडियो वायरल होने के बाद खाद्य विभाग ने भी जांच शुरू कर दी है। हालांकि हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता।स्थानीय लोगों ने खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि यह न सिर्फ लापरवाही है, बल्कि सीधे तौर पर लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो किसी राहगीर द्वारा चुपके से बनाया गया, जब दुकान पर पकौड़ी बनाने की तैयारी चल रही थी। यह भी पढ़ें- गवां पेठ बाजार में 'पैरों से आलू साफ' करने का वीडियो वायरल, मचा हड़कंप वीडियो वायरल होने पर लोगों ने संबंधित दुकानदार के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। मा...