संभल, दिसम्बर 23 -- जनपद में मंगलवार सुबह से सीजन का पहला घना कोहरा छाया रहा, जिससे दृश्यता लगभग शून्य हो गई। शीतलहर और गलन के चलते आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ। न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 233 तक पहुंच गया, जो स्वास्थ्य के लिहाज से चिंताजनक माना जा रहा है। गलवार भोर करीब 4 बजे से ही जिले में कोहरा छाना शुरू हो गया था। सड़कों पर वाहन रेंगते नजर आए और हाईवे पर चलने वाले वाहन चालकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार 32 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल रही है, जिसमें करीब 8 किलोमीटर प्रति घंटे की ठंडी हवाएं शामिल हैं, जिससे ठंड का असर और बढ़ गया। बढ़ती ठंड और घने कोहरे को देखते हुए जिलाधिकारी डॉ. राज...