संवाददाता, अगस्त 9 -- संभल में बारिश और जलभराव के बीच जिले में वन्यजीवों की आबादी की ओर बढ़ती दस्तक ने ग्रामीण इलाकों में दहशत बढ़ा दी है। शुक्रवार देर रात गुन्नौर के रसूल गांव में चार फीट लंबा मगरमच्छ घर के अंदर पहुंच गया, जबकि गवां-बबराला रोड पर करीब 10 फीट लंबा अजगर पेड़ से लटका मिला। मगरमच्छ को ग्रामीणों ने घंटों की मशक्कत के बाद काबू में कर गंगा किनारे छोड़ा, जबकि अजगर को सर्प मित्र ने ढाई घंटे की मशक्कत के बाद रेस्क्यू कर जंगल में सुरक्षित छोड़ दिया।रात के अंधेरे में घर में घुसा मगरमच्छ गुन्नौर तहसील क्षेत्र के रसूल गांव निवासी सतीश यादव के घर में शुक्रवार देर रात मगरमच्छ घुस गया। परिजनों ने रात में अजीब सी आवाज सुनी। बाहर आकर देखा तो घर के अंदर मगरमच्छ मौजूद था। उसे देखकर परिजनों के होश उड़ गए। जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रा...